{"_id":"5e8883e98ebc3e6fca005b00","slug":"himachal-police-department-approves-one-crore-for-ppe-kits-and-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पुलिस विभाग को पीपीई किट और मास्क के लिए एक करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पुलिस विभाग को पीपीई किट और मास्क के लिए एक करोड़ मंजूर
Sat, 04 Apr 2020 06:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
पीपीई किट
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और एन-95 मास्क की खरीद के लिए पुलिस विभाग को एक करोड़ रुपये मंजूर किए।
विज्ञापन
इसमें कोविड-19 फंड से 50 लाख रुपये व प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया निधि से 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन