{"_id":"615816318ebc3e0de87c03b0","slug":"himachal-police-constable-recruitment-technical-glitch-in-software-candidates-face-problem-to-apply-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती: पहले दिन सॉफ्टवेयर ने दी अभ्यर्थियों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती: पहले दिन सॉफ्टवेयर ने दी अभ्यर्थियों को दिक्कत
Sat, 02 Oct 2021 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:50 PM IST
सार
दिक्कत सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सॉफ्टवेयर बनाने वाली एजेंसी को दिक्कत दूर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए प्रस्तावित पुलिस भर्ती के लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। कई ट्रायल के बावजूद पहले दिन आवेदन करने वाले युवाओं को भर्ती सॉफ्टवेयर की तकनीकी कमी की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा। आवेदन करने वाले युवाओं के सही डाटा डालने के बावजूद प्रिंट निकालते समय दसवीं और बारहवीं के सर्टिफिकेट जारी होने की तिथि एक ही दर्ज पाई जा रही थी।
विज्ञापन
दिक्कत सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सॉफ्टवेयर बनाने वाली एजेंसी को दिक्कत दूर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, साथ ही फैसला लिया है कि जिन आवेदकों ने पेमेंट कर दिया हैऔर सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामी की वजह से दिक्कत पेश आई है, उन सभी को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेजों के सत्यापन के समय अपने ओरिजिनल दस्तावेज मुहैया कराने होंगे। बता दें, पहले दिन करीब दो हजार युवाओं ने आवेदन किए है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय को उम्मीद है कि इस बार कोविड की वजह से उम्र में छूट के निर्णय के चलते एक लाख से ज्यादा युवाओं के आवेदन मिल सकते हैं। 31 अक्तूबर तक आवेदन लिए जाएंगे और इसके बाद आवेदकों की लंबाई और पुरुष आवेदकों की सीने का नाप लिया जाएगा। मानक पूरा न करने वाले युवा प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन