फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police constable recruitment scam prime accused surrender

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना आरोपी का पांच माह बाद आत्मसमर्पण

Fri, 03 Jan 2020 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
himachal police constable recruitment scam prime accused surrender
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना आरोपी बिक्रम चौधरी ने पांच माह बाद शुक्रवार को एसपी कार्यालय धर्मशाला में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल कर पुलिस का चकमा देता रहा। अगस्त 2019 को आयोजित हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान परौर सत्संग भवन में बने परीक्षा केंद्र में चार युवक दूसरे का पेपर देते रंगे हाथ पकड़े गए थे, जबकि दो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा देते धरे गए। बाद में परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

विज्ञापन


पूछताछ में कांगड़ा जिले के जवाली निवासी बिक्रम सिंह को इस फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी घोषित किया गया था। तब से वह फरार था। पुलिस शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर 15 दिन की रिमांड मांगेगी। आरोपी को एसआईटी प्रमुख डीएसपी अमित शर्मा की अगुवाई में भवारना थाने ले जाया गया है। अब बिक्रम को भागने में मदद करने वाले, उसे पनाह देने वाले और इससे पहले हुई परीक्षाओं में तथाकथित फर्जीवाड़े से पास अभ्यर्थियों की भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

34 आरोपी किए थे गिरफ्तार, सभी को मिल चुकी जमानत

himachal police constable recruitment scam prime accused surrender
विमुक्त रंजन, एसपी कांगड़ा - फोटो : अमर उजाला

11 अगस्त को पुरुष व महिला पुलिस कांस्टेबलों के 1063 पदों के लिए प्रदेश भर में लिखित परीक्षा ली गई थी। बिक्रम की तलाश में कांगड़ा पुलिस ने जिला कांगड़ा सहित उसके अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा था। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में नकल करने, नकल करवाने और मुख्य आरोपी को भगाने में मदद करने वालों सहित 34 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में कोर्ट में चालान पेश कर उन पर मुकदमा चलाया गया, जिनमें से अब लगभग सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 

अभी तक इन लोगों की हो चुकी हैं गिरफ्तारियां 
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एसआईटी ने अनुराग, मंदीप, कुलदीप, सुभाष, ओमबीर सिंह, जयदीप, अनूप सिंह व सुमित हरियाणा राज्य के विभिन्न शहरों के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा आशीष (राजस्थान), रघुवीर सिंह व प्रशांत (उत्तर प्रदेश) को भी हिरासत में लिया था। जिला कांगड़ा से वीरेंद्र, राणा मोहन, मनोज कुमार और अभिनाश कुमार (नूरपुर), विनीत कुमार (बैजनाथ), रुस्तम अली ,सोनू जरियाल, कमल,  मुनीष चौधरी, प्रतीक गुलेरिया, साहिल कुमार, रजत (जवाली), संगम ठाकुर, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार (शाहपुर) अंकुश शर्मा (कंडवाल), अखिल (गंगथ) और संदीप कुमार (फतेहपुर) शामिल थे। इन सभी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत पर रिहा किया जा चुका है।

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी माने जा रहे बिक्रम सिंह ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बिक्रम से पूछताछ के दौरान कई और खुलासे होंगे। इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। - विमुक्त रंजन, एसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed