{"_id":"62751b643dba602e2e015280","slug":"himachal-police-constable-bharti-paper-leak-case-follow-up-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामला: खाकी पहनने के लिए जमीन के बदले रिश्तेदार से लिए थे आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामला: खाकी पहनने के लिए जमीन के बदले रिश्तेदार से लिए थे आठ लाख
Sat, 07 May 2022 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 May 2022 10:37 AM IST
सार
पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों में एक अभ्यर्थी निर्धन परिवार से संबंध रखता है। अभ्यर्थी के पास प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए पैसे नहीं थे। उसने अपने एक रिश्तेदार से जमीन के बदले आठ लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। खाकी पहनने की चाहत में एक आरोपी ने जमीन के बदले अपने रिश्तेदार से आठ लाख रुपये लिए थे। यह राशि आरोपी ने उस व्यक्ति को दी थी, जिसने उसे पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र मुहैया करवाया था। मामले में पकड़े गए दो अन्य आरोपी भी निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के अभ्यर्थी थे। एक आरोपी अभ्यर्थी एक अन्य व्यक्ति के बीच संपर्क करवाने के लिए बीच की कड़ी बना था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से पकड़े गए तीन आरोपियों में एक अभ्यर्थी निर्धन परिवार से संबंध रखता है। अभ्यर्थी के पास प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए पैसे नहीं थे। उसने अपने एक रिश्तेदार से जमीन के बदले आठ लाख रुपये लिए थे, जिन्हें उसने आगे एक अन्य व्यक्ति को दिया था।
विज्ञापन
एक आरोपी ने निभाई थी मध्यस्थ की भूमिका
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में पकड़े गए चार आरोपियों में से एक निजी स्कूल में कार्यरत है। उसने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। निजी स्कूल में कार्यरत आरोपी अभ्यर्थी और प्रश्नपत्र मुहैया करवाने वाले व्यक्ति के मध्य बीच की कड़ी बना था। इसके चलते पुलिस ने निजी स्कूल में कार्यरत कर्मी को भी षड्यंत्र रचने के लिए गिरफ्तार किया है।
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 11 मई तक रिमांड मिली है। उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों ने कई खुलासे हुए हैं। - डॉ. खुशहाल शर्मा, एसपी कांगड़ा