फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police bharti paper leak case bijli board two employees arrested

HP Police Bharti: पेपर लीक मामले में बिजली बोर्ड के दो कर्मचारियों समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 09:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Jul 2022 09:18 PM IST
सार

सिरमौर एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है दो में से एक आरोपी पेपर रटाने के लिए अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ ले गया था जबकि दूसरे ने चंडीगढ़ का पता बताया था। दोनों में सात लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ।

विज्ञापन
himachal police bharti paper leak case bijli board two employees arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम ने सोमवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो सिरमौर के धौलाकुआं में तैनात बिजली बोर्ड के कर्मचारी हैं। एक आरोपी नाहन के कोलर गांव और दूसरा हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। नाहन पुलिस ने दोनों को धौलाकुआं से गिरफ्तार किया है। कांगड़ा पुलिस ने सोलन के कसौली से एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के सोनीपत का ही है। प्रदेश में अब तक 175 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन


सिरमौर एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है दो में से एक आरोपी पेपर रटाने के लिए अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ ले गया था जबकि दूसरे ने चंडीगढ़ का पता बताया था। दोनों में सात लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ। बता दें कि एसआईटी बीते दिनों ही शिक्षा विभाग में ग्रेड दो अधीक्षक गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमपति जमवाल ने दो और गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं, कांगड़ा पुलिस ने सोलन जिला के कसौली से एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन उर्फ डैनी निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ में कुछ युवाओं को पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर रटाया था। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी युवक के अन्य साथी पहले ही पुलिस गिरफ्त में हैं। अब कांगड़ा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 92 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed