फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police bharti fraud accused ketan statement to police

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: खुद भी खाकी पहनना चाहता था केतन चौधरी

Wed, 29 Jan 2020 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
himachal police bharti fraud accused ketan statement to police
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े का दूसरा मुख्य आरोपी खुद भी खाकी पहनने का चाहवान था। इसी के चलते वह बिक्रम के संपर्क में आया था, लेकिन किसी कारणवश वह खाकी नहीं पहन सका था। इसके बाद उसने क्षेत्र के ही अन्य युवाओं को बिक्रम की सहायता से भर्ती करवाने के लिए संपर्क करवाने का कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


यह खुलासा पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन के पास सरेंडर करने वाले पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के दूसरे मुख्य आरोपी केतन चौधरी ने किया है। गौर रहे कि 11 अगस्त, 2019 को हुए पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में अब तक 36 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें फर्जीवाड़े के दो मुख्य आरोपियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े के आरोपियों में मुख्य आरोपी माने जा रहे बिक्रम चौधरी ने दिसंबर में सरेंडर किया था। बिक्रम ने पुलिस पूछताछ में कई लोगों के नाम उगले थे, जिन्हें उसने फर्जी तरीके से भर्ती करवाने में मदद की थी। बिक्रम ने बताया था कि उसने नौ पुलिस जवानों सहित एचआरटीसी की कंडक्टर भर्ती और जेल वार्डर की भर्ती की लिखित परीक्षा फर्जी तरीके से पास करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्रम की गिरफ्तारी के बाद 25 जनवरी को दूसरे मुख्य आरोपी केतन चौधरी ने भी एसपी कांगड़ा के समक्ष सरेंडर किया था। माना जा रहा है कि फर्जीवाड़े के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed