{"_id":"68d38ae285951934ea0af75a","slug":"himachal-pm-narendra-modi-to-inaugurate-cu-dehra-campus-in-december-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दिसंबर में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे सीयू के देहरा कैंपस का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दिसंबर में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे सीयू के देहरा कैंपस का उद्घाटन
Wed, 24 Sep 2025 11:38 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:38 AM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल ने कहा कि देहरा में सीयू परिसर का निर्माण लगभग 87 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : YT - @Narendra Modi
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल ने कहा कि देहरा में सीयू परिसर का निर्माण लगभग 87 फीसदी पूरा हो चुका है। बिजली और पानी की व्यवस्था पूर्ण होते ही दिसंबर या जनवरी में नए परिसर में प्रवेश संभव होगा। नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि इस पहले फेज के निर्माण के साथ ही देहरा परिसर में स्कूल आफ मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग को मंजूरी मिल चुकी है। धीरे-धीरे विश्वविद्यालय का विस्तार होगा और नए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय विवि के पास देहरा में काफी जमीन उपलब्ध है, जो भविष्य में विस्तार के लिए इस्तेमाल की जाएगी। एसपी बंसल ने कहा कि देहरा परिसर में बन रहा हिमालयन उद्यान आईएचबीटी पालमपुर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन