{"_id":"5ff01fb08ebc3e3bb529425a","slug":"himachal-panchayat-election-villagers-asks-questions-candidates-contesting-election-in-ghumarwin-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर बिठाए सभी प्रत्याशी, ग्रामीणों ने पूछा- क्यों दें आपको वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर बिठाए सभी प्रत्याशी, ग्रामीणों ने पूछा- क्यों दें आपको वोट
Sat, 02 Jan 2021 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी जतिन ठाकुर ने कहा कि एक छोटी सी पंचायत से शुरू हुआ यह कार्य बेहद सराहा जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड घुमारवीं की पटेर पंचायत के युवाओं ने इस पंचायत चुनाव में कुछ नया करने की ठानी है। उन्होंने चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को सार्वजनिक मंच पर बुलाया और उनसे सवाल भी किए। युवाओं ने पूछा कि आपको वोट क्यों दिया जाए। आपमें ऐसी क्या काबलियत है कि आप दूसरे प्रत्याशियों से बेहतर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह सवाल किया गया कि जब राजनीति जनसेवा है तो क्या आप लोग जीतने के बाद अपनी सैलरी दान करोगे या नहीं। अगर आप लोग कुछ महीनों में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं उतरते तो क्या पद का त्याग करोगे। कड़े सवालों को देखते हुए कुछ कमजोर प्रत्याशी दूर से ही कार्यक्रम को सुनते रहे और सवालों से बचने के लिए छिपते रहे।
विज्ञापन
जबकि कई प्रत्याशियों ने मंच के माध्यम से अपने विचार साझा किए। सार्वजनिक मंच में युवाओं ने सवाल किया कि अब पंचायत का दायित्व होगा कि अपने स्तर पर पंचायत में ऐसे काम लाए जाएं जिससे पंचायत के तमाम बेरोजगार युवकों को यहीं पर नौकरी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
युवा वर्ग का कहना है कि हम पंचायत स्तर पर ही युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे। जब विधायक या सांसद यहां वोट मांगने आएंगे तो तो उनसे सार्वजनिक रूप से विकास को लेकर सवाल जवाब होंगे।
समाजसेवी जतिन ठाकुर ने कहा कि एक छोटी सी पंचायत से शुरू हुआ यह कार्य बेहद सराहा जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवकों को दूसरी पंचायतों में भी ऐसे मंच बनाकर सवाल करने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। लेकिन यह तो साफ हो गया कि इन लोगों की यह पहल भविष्य में हर जगह अपनाई जाएगी।