{"_id":"5ff9a9bcac0e4a4eb8777525","slug":"himachal-panchayat-election-tanjin-elected-unopposed-panchayat-pradhan-in-dhankhar-panchayat-in-lahaul-spiti-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 की उम्र में तंजिन छोड़ोन बनीं निर्विरोध पंचायत प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 की उम्र में तंजिन छोड़ोन बनीं निर्विरोध पंचायत प्रधान
Sun, 10 Jan 2021 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
दिनेश जस्पा, अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
तंजिन छोड़ोन को निर्विरोध डंखर पंचायत का प्रधान चुन लिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के माने योंग्मा गांव की 24 वर्षीय तंजिन छोड़ोन को निर्विरोध डंखर पंचायत का प्रधान चुन लिया गया है। तंजिन स्पीति की 11 पंचायतों में चुने गए जनप्रतिनिधियों में सबसे कम उम्र की हैं। पंचायत के बाशिंदों को युवा तंजिन छोड़ोन से पंचायत के विकास की उम्मीद है। तकरीबन सात सौ मतदाताओं वाली डंखर पंचायत के लोगों ने पंचायत की बागडोर युवा शक्ति के हाथों में सौंप दी है।
विज्ञापन
तंजिन छोड़ोन ने कहा कि पंचायत के बाशिंदों ने उन पर विकास को लेकर भरोसा जताया है। वह पंचायत के विकास के भरसक प्रयास करेंगी। उनकी प्राथमिकता पंचायत में इंटरनेट सेवा प्रदान करना रहेगा। बीडीओ काजा महेंद्र प्रताप ने स्पीति के 11 निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधियों में डंखर पंचायत की प्रधान तंजिन छोड़ोन के सबसे कम उम्र की होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
स्पीति की तेरह में से ग्यारह पंचायतों के प्रधान जनता ने निर्विरोध ही चुने हैं। अब स्पीति में प्रधान पद के लिए मात्र खुरिक और काजा पंचायत में ही चुनाव होने हैं। इससे पूर्व भी 2015 के पंचायत चुनाव में काजा, खुरिक और सगनम पंचायत में ही वोट से पंचायत प्रधानों का चयन हुआ था। अन्य दस पंचायतों लोसर, हल, किब्बर, लंगचा, डंखर, लालुंग, ताबो, ग्यू, कुंगरी और डेमुल पंचायत ने अपने पंचायत प्रधान निर्विरोध ही बनाए थे।
विज्ञापन