फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal panchayat election 2021: 103 year old rounku devi died after voting

हमीरपुर की धमरोल पंचायत में 103 वर्षीय वृद्धा की मतदान के बाद मौत

Tue, 19 Jan 2021 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज(हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज(हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jan 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
himachal panchayat election 2021: 103 year old rounku devi died after voting
रौणकू देवी - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की धमरोल पंचायत की रौणकू देवी (103) की मतदान के बाद मौत हो गई। वृद्ध महिला को परिजन गाड़ी में मतदान करवाने लाए थे। मतदान के बाद जब वृद्धा घर पहुंची तो उसने पानी पिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मतदान के समय वृद्धा के पोते मदन लाल और विक्की इनके साथ थे। महिला का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


11 शतकवीरों के जज्बे को सलाम, परिवार संग डाला वोट
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दूसरे चरण में मंडी जिले के 11 शतकवीरों ने परिवार के साथ मतदान किया। सुंदरनगर के भनबाड़ में 107 साल की मालती देवी ने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला। बलद्वाड़ा पंचायत के गांव हरलयाण के 106 वर्षीय राम दास ने वोट डाला। जोगिंद्रनगर की 105 वर्षीय राधिका देवी सबसे पहले मतदान करने पहुंचीं। 
विज्ञापन


सरकाघाट के फतेहपुर रेड़ू की 104 वर्षीय नुगदू देवी और स्यांह के 104 साल के डाहलू राम ने परिजनों के सहारे पहुंचकर मतदान किया। सरकाघाट की ही 102 वर्षीय बिमला देवी और गोहर की रेफल पंचायत की 102 वर्षीय भदरी देवी ने मतदान कर कहा, बहुत अच्छा लगा। बलद्वाड़ा की 101 वर्ष की महंती देवी, शुकरू देवी (101) और 100 साल के ओमा शाह निवासी रेफल अपनी पोतियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। चौंतड़ा की 100 साल की सवारी देवी ने भी मतदान के बाद काफी जोश दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed