फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: Now application for marriage and other programs will have to be done online in this district

हिमाचल में अब ऑनलाइन कर सकेंगे विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए आवेदन

Fri, 04 Dec 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Now application for marriage and other programs will have to be done online in this district
शादी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भर में अब शादी, मुंडन, धाम, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों सहित सभी तरह के आयोजनों की मंजूरी के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने इसके लिए कोविड पास की तरह ही पोर्टल जारी किया गया है।  covid.hp.gov.in पर आयोजन के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद उपमंडल प्रशासन से स्वीकृति मिलेगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कर लोग कार्यक्रम करवा सकते हैं। पोर्टल पर संबंधित व्यक्ति को अपना नाम-पता, कार्यक्रम संबंधी जानकारी, बुलावा पत्र या कार्ड अपलोड करना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। इसकी एसडीएम से अनुमति मिलेगी। कार्यालय के चक्कर काटने से भी छुटकारा मिलेगा। विवाह आदि के लिए जिला प्रशासन डीजे की अनुमति नहीं दे रहा है। कार्यक्रम में 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। प्रोटोकाल का पालन न होने पर आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि अब इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लोग विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर अपनी और कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करवाकर व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed