{"_id":"64a1678a929de597260b0df4","slug":"himachal-news-youth-fall-in-parvati-river-kullu-while-crossing-suspension-bridge-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: झूला पुल पार करते हुए पार्वती नदी में गिरा युवक लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: झूला पुल पार करते हुए पार्वती नदी में गिरा युवक लापता, तलाश जारी
Sun, 02 Jul 2023 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:33 PM IST
सार
युवक की तलाश पार्वती नदी के किनारे ग्रामीण करते रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पार्वती घाटी में झूला पुल पार करते हुए एक युवक पार्वती नदी में जा गिरा। लापता युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामला 30 जून शाम का है। युवक रेवत राम (17) पुत्र दुनी चंद, कोलीबेहड़, डाकघर पीणी, कुल्लू शारनी के समीप पुल को पार कर रहा था। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि झूला पुल पार करने से पहले उसकी परिजनों से बात हुई थी। रविवार को युवक की तलाश पार्वती नदी के किनारे ग्रामीण करते रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटी है। ग्राम पंचायत पीणी के प्रधान हिम सिंह ने कहा कि हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन