फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Youth dies of electric shock in Parwanoo Solan

Solan News: परवाणू में करंट से युवक की मौत, मां गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

Mon, 13 Nov 2023 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

सफाई करते समय छत पर बंदर आ गए, जिन्हें भगाने की कोशिश करते हुए गोविंदा ने छत पर पड़े सरिया उठाया तो वह एचटी लाइन को छू गया।

विज्ञापन
Himachal News: Youth dies of electric shock in Parwanoo Solan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते पूरला गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि युवक की माता को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। मामला दिवाली वाले दिन का है। युवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर की सफाई कर रहा था। इस बीच छत पर बंदर आ गए, जैसे ही वह उन्हें भगाने के लिए गया तो एचटी लाइन के संपर्क में आ गया। इस बीच उसकी मां बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय गोविंदा पुत्र सोमनाथ घर की साथ लगती एक कंपनी में कार्यरत था। दिवाली के दिन सुबह करीब 10:30 बजे के करीब कंपनी में पूजा करके घर वापस आया था। घर पर परिवार के सभी लोग सफाई में लगे हुए थे तो गोविंदा भी माता-पिता के साथ छत पर सफाई करने लगा।
विज्ञापन


सफाई करते समय छत पर बंदर आ गए, जिन्हें भगाने की कोशिश करते हुए गोविंदा ने छत पर पड़े सरिया उठाया तो वह एचटी लाइन को छू गया। इससे उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने उसे ईएसआई अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गोविंदा की माता संतोष देवी पीजीआई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed