फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: women Councillor Husband argument in Municipal Council Sujanpur

महिला पार्षद के पति की दबंगई, रजिस्टर पर लिखी कार्यवाही मिटाई

Fri, 09 Apr 2021 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 06:35 PM IST
सार

  • नगर परिषद सुजानपुर कार्यालय में जमकर हुआ बवाल, माहौल हुआ तनावपूर्ण
  • बावड़ी के बजाय कुएं को जीर्णोद्धार के लिए बजट में डालने की कर रहा था मांग 
  • 30 मार्च को हुई बैठक में पार्षद पत्नी ने जीर्णोद्धार को डाला था बाबड़ी का प्रस्ताव

विज्ञापन
Himachal News: women Councillor Husband argument in Municipal Council Sujanpur
नगर परिषद सुजानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद सुजानपुर के कार्यालय में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। भाजपा समर्थित महिला पार्षद के पति ने नगर परिषद के कार्यवाही रजिस्टर से पूर्व में लिखी कार्यवाही ही मिटा दी। इसके बाद महिला पार्षद और नगर परिषद के कर्मचारियों के बीच खूब नोकझोंक हुई। डेढ़ सप्ताह पहले हुई बैठक के दौरान कार्यवाही में डाले गए प्रस्ताव से असंतुष्ट इस व्यक्ति ने यह हंगामा किया। व्यक्ति कर्मचारियों को धमकी देता भी नजर आया। तनावपूर्ण माहौल में कर्मचारियों का कार्य कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। हंगामा करने वाला व्यक्ति खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बता रहा था। 

विज्ञापन


नगर परिषद सुजानपुर में बीते 30 मार्च को हुई बैठक में नप प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्ड से प्राकृतिक जलस्रोत के कायाकल्प के लिए एक-एक स्रोत बजट में डालने का प्रस्ताव मांगा था। इसके लिए सभी पार्षदों ने एक-एक बावड़ी का नाम बैठक में रखा। वार्ड नंबर छह से भी भाजपा समर्थित महिला पार्षद ने बाबड़ी का नाम दिया था।
विज्ञापन


अंतिम कार्यवाही लिखने के बाद शुक्रवार को हस्ताक्षर के लिए नगर परिषद अध्यक्ष के पास रजिस्टर रखा था तो उक्त महिला पार्षद का पति भी पहुंच गया और बावड़ी की जगह कुएं के जीर्णोद्धार को लेकर बहस करने लगा, जबकि कुएं का जीर्णोद्धार पूर्व कमेटी के समय जलशक्ति विभाग कर चुका है। नगर परिषद अधिकारियों पर अगली बैठक में इसे भी प्रस्ताव में डालने के लिए दबाव डालते हुए धौंस जमाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाही को दोबारा लिखने का दबाव बनाता रहा। बात न बनने पर उसने लिखी गई कार्यवाही को बालपेन से लकीर लगाकर कटिंग कर दी। खुद को पार्टी का समर्थक बताते हुए फोन कर तबादलों की धमकियां भी देने लगा।


भाजपा और कांग्रेस के वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाया। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष बीना धीमान ने कहा कि कार्यवाही को काटना गलत है। कोई भी बात शांत माहौल में होनी चाहिए। पार्षद महिला है न कि उसका पति। नगर परिषद के ईओ संजय कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति को काफी समझाया, लेकिन उसने कार्यवाही काट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed