फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: villagers stopped Himachal Pardseh vidhan sabha upadhyaksh Hans raj kaafila by blocking road demands for Road side wall

ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर लगाकर रोका विस उपाध्यक्ष का काफिला

Fri, 16 Apr 2021 10:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Apr 2021 10:00 PM IST
सार

चुराह विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़क का शिलान्यास करने जा रहे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की गाड़ियों का काफिला सड़क पर पत्थर रखकर रोक दिया। ग्रामीण सालवी से घुंडेल मार्ग की दाएं तरफ सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे विस उपाध्यक्ष से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक बहसबाजी का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
Himachal News: villagers stopped Himachal Pardseh vidhan sabha upadhyaksh Hans raj kaafila by blocking road demands for Road side wall
पुलिस और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुराह विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़क का शिलान्यास करने जा रहे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की गाड़ियों का काफिला सड़क पर पत्थर रखकर रोक दिया। ग्रामीण सालवी से घुंडेल मार्ग की दाएं तरफ सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे विस उपाध्यक्ष से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक बहसबाजी का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


इसके बाद विस उपाध्यक्ष की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया। हालांकि, विस उपाध्यक्ष हंसराज का कहना है कि वे शिलान्यास करने नहीं गए थे। क्यूआरटी और अन्य गाड़ियां रोकी गई थी। कोरोना के चलते उन्होंने 19 अप्रैल तक अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पूर्व निर्धारित सड़क का शिलान्यास ऑनलाइन किया गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की जो जायज मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का सालवी-भावना-सोह नैला सड़क के शिलान्यास का कार्यक्रम था। सालवीं के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सालवी से घुंडेल मार्ग को पत्थरों से बंद कर दिया। ग्रामीण सड़क के दायीं ओर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस और लोनिवि के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर रास्ता बहाल करने को कहा, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। दो घंटे तक ग्रामीण वहां से नहीं हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालवी निवासी टेक चंद, परवेश, राकेश कुमार और साहिल ने कहा कि सड़क की दायीं ओर सुरक्षा दीवार न लगाने से मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई बार विभाग से मांग उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते ग्रामीणों ने विस उपाध्यक्ष के सामने अपनी मांग बताने का निर्णय लिया था। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने कहा कि सालवी से घुंडेल मार्ग पर सुरक्षा दीवार लगाने के लिए उनके पास ग्रामीणों का मांगपत्र नहीं पहुंचा है। ग्रामीण विभाग को अवगत करवाते हैं तो उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed