{"_id":"60d45e7a8ebc3e2c5501df79","slug":"himachal-news-vigilance-arrested-patwari-for-taking-bribe-of-forty-thousand-rupee-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की कार्रवाई, 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस की कार्रवाई, 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Thu, 24 Jun 2021 04:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Jun 2021 04:01 PM IST
सार
पटवारी ने कहा कि राजस्व विभाग की एक टीम ने ऑडिट में जमीन खरीद के दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर ढाई लाख रुपये जुर्माना तय किया है। यदि सुशील 50 हजार रुपये देगा तो वह मामले को रफा-दफा करवा देगा। सुशील ने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई। इस पर पटवारी ने कम से कम 40 हजार रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झंडूता विकास खंड के झबोला पटवार वृत्त में कार्यरत एक पटवारी को विजिलेंस की टीम ने वीरवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी झंडूता में एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार दसलेहड़ा निवासी सुशील ने कुछ अरसा पहले शाहतलाई में जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
जमीन का विक्रय पत्र बनने के बाद सुशील ने उसे दर्ज करवाने के लिए झबोला के पटवारी पंकज के पास दिया। हालांकि उसके बाद राजस्व अधिकारी की ओर से जमीन का इंतकाल खरीदार के नाम भी किया जा चुका था, लेकिन इसी बीच पटवारी ने किसी ऑडिट का हवाला देते हुए सुशील से रिश्वत की मांग कर दी। उसका कहना था कि बाहर से आई राजस्व विभाग की एक टीम ने ऑडिट में जमीन खरीद के दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर ढाई लाख रुपये जुर्माना तय किया है। यदि सुशील 50 हजार रुपये देगा तो वह मामले को रफा-दफा करवा देगा। सुशील ने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई। इस पर पटवारी ने कम से कम 40 हजार रुपये देने की बात कही। सुशील ने पटवारी की इस पूरी बातचीत को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
सुशील ने पटवारी की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस बिलासपुर में की। इसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकडुने के लिए जाल बिछाया। वीरवार को पटवारी पंकज ने सुशील को पैसे लेकर झंडूता तहसील के पास बुलाया था। विजिलेंस की टीम वहां पहले ही पहुंच गई। सुशील ने जैसे ही पटवारी को 40 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत के पैसों समेत धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी पंकज झंडूता के बाड़ा गांव का रहने वाला है। उसे अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिली है। उसके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। उधर, डीएसपी विजिलेंस संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झबोला के पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।