{"_id":"5f1151a78ebc3e63cf370908","slug":"himachal-news-ventilator-purchase-investigation-committee-submitted-report-to-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर खरीद में नहीं हुई धांधली, जांच कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर खरीद में नहीं हुई धांधली, जांच कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
Fri, 17 Jul 2020 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में वेंटिलेटर खरीद में कोई धांधली नहीं हुई है। मामले की जांच कर रही उच्च स्तरीय कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। सरकार ने मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया था। सरकार को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि जैम पोर्टल पर वेंटिलेटर के वही दाम हैं, जिस दाम पर सरकार ने खरीदे हैं। पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब ने भी इसी दाम पर वेंटिलेटर की खरीद की है। दरअसल, पीपीई किट खरीद घोटाले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का नाम आने के बाद खरीद पर भी सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
साथ ही मामले को लेकर सरकार को एक बेनामी चिट्ठी मिली थी। इसमें खरीद को लेकर यह आरोप लगे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि वह बेनामी चिट्ठी का पता लगाएंगे और जिस व्यक्ति ने यह चिट्ठी लिखी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है। वेंटिलेटर खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन