फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Una soldier Dilwar Khan martyred while fighting terrorists In Srinagar

Himachal News : आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ ऊना का जवान दिलवर खान, आज पैतृक गांव पहुंचेगी पार्थिव देह

Thu, 25 Jul 2024 12:07 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Jul 2024 12:07 AM IST
सार

आज उनकी पार्थिव देह दोपहर बाद करीब दो बजे उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

विज्ञापन
Himachal News Una soldier Dilwar Khan martyred while fighting terrorists In Srinagar
सेना के जवान नायक (गनर) दिलवर खान (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब में मंगलवार रात शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया। इस अभियान में हिमाचल प्रदेश के जवान (नॉन-कमीशंड अफसर) दिलवर खान बलिदान हो गए। इलाके में कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का अभियान अब भी जारी है। मारे गए दहशतगर्द की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।

हिमाचल के ऊना जिले के बंगाणा के घरवासड़ा के रहने वाले दिलवर (28) की पार्थिव देह वीरवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे उनके पैतृक गांव लाई जाएगी और राजकीय सम्मान के साथ मुस्लिम विधि के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना के एक अधिकारी ने बताया, मंगलवार शाम लोलाब के त्रिमुखा टॉप क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना और पुलिस के जवानों नें इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन




सीएम सुक्खू ने जताया शोक
वीर सैनिक दिलवर खान के बलिदान होने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल समेत ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। बता दें, मार्च, 1996 को जन्मे दिलवर 20 दिसंबर 2014 को सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed