{"_id":"5f4e76137058b331b7368750","slug":"himachal-news-two-young-sisters-swept-away-in-sechu-nala-pangi-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के सेचु नाले में बह गईं दो सगी बहनें, नहीं लग पाया सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के सेचु नाले में बह गईं दो सगी बहनें, नहीं लग पाया सुराग
Tue, 01 Sep 2020 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चराने गईं दो सगी बहनें पांगी के सेचु नाले में बह गईं। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए अभियान छेड़ रखा है। जानकारी के अनुसार 30 अगस्त शाम पुलिस थाना पांगी में साहली के उपप्रधान ने सूचना दी कि गांव हिलौर की दो बहनें मीना (19) और काजल (16) पुत्री महेंद्र सिंह घर से पशु चराने गई थीं, लेकिन अगले दिन भी सुबह तक नहीं लौटीं।
विज्ञापन
31 अगस्त को जब गांव के वार्ड पंच मुनि और अन्य लोग सेचु नाले में दोनों की तलाश कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने छोटी बहन काजल को पत्थरों के बीच फंसा देखा। लोग जब इसे निकालने लगे तो पानी के तेज बहाव में वह और आगे बह गई। सेचु नाला साहली से करीब 15 किलोमीटर आगे चिनाब नदी में मिल जाता है। इससे अंदेशा है कि दोनों बहनें सेचु नाले के तेज बहाव में बह गई हैं।
विज्ञापन