{"_id":"5f967092ddc21013f5792862","slug":"himachal-news-tv-actress-pritika-chauhan-arrested-by-narcotics-control-bureau-in-drugs-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की रहने वाली टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान मुंबई में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी की रहने वाली टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान मुंबई में गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2020 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई/करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई/करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
प्रीतिका चौहान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई जोनल यूनिट ने टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान समेत दो लोगों को 99 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को वर्सोवा के मच्छीमार से की गई थी। प्रीतिका को एक अन्य आरोपी फैसल के साथ रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने दोनों को आठ नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिमाचल प्रदेश में करसोग के मूल माहूंनाग गांव की रहने वाली प्रीतिका सावधान इंडिया, देवों के देव महादेव, संकट मोचन महाबली हनुमान, वैष्णो देवी में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
बीटेक स्नातक 30 वर्षीय प्रीतिका ने 2016 में फिल्म झमेला से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया है। प्रीतिका चौहान की शादी सिरमौर के राजगढ़ में हुई है। उसके माता-पिता सरकारी नौकरी में हैं। प्रीतिका ने बीटेक में डिग्री की है।