फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Tree fall house damaged one injured in Mandi Himachal Pradesh

Mandi News: मकान पर गिरी पेड़ की टहनी, एक घायल, राजस्व विभाग मौके पर पहुंचा

Fri, 30 Jun 2023 04:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Jun 2023 04:06 PM IST
सार

भारी बारिश व तेज हवा के कारण पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा मकान पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन
Himachal News: Tree fall house damaged one injured in Mandi Himachal Pradesh
मकान पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिले में एक मकान पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश व तेज हवा के कारण दसिऊं धतोली पंचायत खुडला के निवासी निशांत के घर पर पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से उनके स्लैब में दरारें आ गईं हैं। छत की रेलिंग, पानी की टंकी और ड्रेनेज पाइप भी टूट गई।

विज्ञापन


साथ लगते स्लेटपोश मकान की छत को भी नुकसान पहुंचा है। शाखा गिरने से निशांत के घर आए रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार (50) के सिर पर चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सिर की चोट के कारण उन्हें हमीरपुर सिटी स्कैन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया। हल्का खुडला पटवारी ममता शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। वहीं लोक निर्माण विभाग बलद्वाड़ा द्वारा मौके पर जाकर पीपल के पेड़ की शाखा को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed