फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Tourist Booking in hotels in Shimla for Diwali Celebration

Himachal News: दोहरे टैक्स से नहीं उबरा पर्यटन कारोबार, दिवाली की छुट्टियों के लिए नाममात्र बुकिंग

Thu, 09 Nov 2023 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Nov 2023 01:13 PM IST
सार

शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि सरकार के गलत निर्णय से पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान हुआ है। दिवाली की छुट्टियों और न्यू ईयर के लिए नाममात्र की बुकिंग आ रही है।

विज्ञापन
Himachal News: Tourist Booking in hotels in Shimla for Diwali Celebration
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से बाहरी राज्यों के टूरिस्ट वाहनों पर लगाए दोहरे टैक्स की मार से पर्यटन कारोबार उबर नहीं पा रहा है। हालांकि सरकार ने 3000 रोजाना से घटा कर टैक्स 500 रुपये कर दिया है लेकिन इस कटौती के बावजूद सैलानी दिवाली की छुट्टियों के लिए हिमाचल के पर्यटन स्थलों का बुकिंग नहीं आ रही। बीते सालों के मुकाबले इस साल हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने को लेकर भी सैलानियों का उत्साह कम ही दिख रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर लगाए भारी भरकम टैक्स की दरों में कटौती तो की लेकिन इसे लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि सरकार के गलत निर्णय से पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान हुआ है। दिवाली की छुट्टियों और न्यू ईयर के लिए नाममात्र की बुकिंग आ रही है।
विज्ञापन


सरकार को 1 जनवरी 2024 तक के लिए पर्यटक वाहनों को टैक्स फ्री और टोल फ्री करने के आदेश जारी कर देने चाहिए ताकि सैलानी हिमाचल का रुख शुरू करें। पर्यटन स्थल डलहौजी में नवंबर के आरंभ में महज 53 प्रतिशत ही ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। पर्यटकों की डलहौजी को छोड़ कर कश्मीर को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। यहीं कारण है कि वर्तमान में पर्यटन स्थल डलहौजी सूना पड़ा हैं। पर्यटकों के अभाव में होटल कारोबारियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स कटौती के फैसले में देरी से नुकसान
हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यों के टूरिस्ट वाहनों पर टैक्स की दरों में कटौती की है, लेकिन यह देरी से लिया फैसला है। हिमाचल सरकार की ओर से डबल टैक्स लगाने के बाद लोगों ने हिमाचल के स्थान पर उत्तराखंड और श्रीनगर के लिए बुकिंग करवा दी थी, अब लोग बुकिंग कैंसल नहीं करेंगे। नई बुकिंग हिमाचल के लिए आने की उम्मीद है। - विनेश शॉह, अध्यक्ष ट्रेवल एजेंट्स एसोसियेशन ऑफ पैन इंडिया


सही प्रचार-प्रसार न होने से नुकसान 
सरकार की ओर से टैक्स लगाने का फैसला गलत समय पर लिया गया। टैक्स में कटौती के फैसले को लेकर सही प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। दिवाली के लिए बहुत कम संख्या में सिर्फ ग्रुप बुकिंग आ रही है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी अन्य सालों के अपेक्षा एडवांस बुकिंग नाम मात्र ही है। पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान का अनुमान है। - गजेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed