{"_id":"61a0dddbfc26db418a0e92fa","slug":"himachal-news-three-ineligible-candidates-appointed-as-jbt-teachers-in-schools-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग: तीन साल पहले अपात्र बना दिए जेबीटी शिक्षक, दस्तावेजों से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग: तीन साल पहले अपात्र बना दिए जेबीटी शिक्षक, दस्तावेजों से खुलासा
Sat, 27 Nov 2021 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:44 AM IST
सार
भर्तियों के लिए विभाग ने जेबीटी, डीएलएड या ईटीटी समकक्ष व्यावसायिक योग्यता और बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंकों की शर्त रखी थी। एक शिक्षक ने नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) का कोर्स किया है। दो अन्य शिक्षकों के बारहवीं कक्षा में 40 और 42 फीसदी अंक हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के विपरीत शिक्षकों की भर्तियां करने का मामला उजागर हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने तीन अपात्र लोगों को जेबीटी शिक्षक बना दिया। तीन साल तक विभिन्न स्कूलों में सेवाएं देने के बाद विभागीय लापरवाही का पता चला है। विभाग ने तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच में तीनों की शैक्षणिक योग्यता पूरी न होने का खुलासा हुआ है। इससे अब उनकी नियमितीकरण की प्रक्रिया लटक गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने अगस्त, 2018 में बैच वाइज आधार पर अनुबंध आधार पर तीन जेबीटी शिक्षकों की भर्तियां की थीं।
विज्ञापन
भर्तियों के लिए विभाग ने जेबीटी, डीएलएड या ईटीटी समकक्ष व्यावसायिक योग्यता और बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंकों की शर्त रखी थी। विभाग ने जिन तीन सामान्य श्रेणी के शिक्षकों को जेबीटी शिक्षक नियुक्त किया, उनमें से एक ने नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) का कोर्स किया है, जो जेबीटी के समकक्ष नहीं है। यह योग्यता प्री-नर्सरी कक्षाओं के लिए है।
विज्ञापन
दो अन्य शिक्षकों के बारहवीं कक्षा में 40 और 42 फीसदी अंक हैं। साक्षात्कार के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। विभाग ने संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी दी है।
तीन जेबीटी शिक्षकों की योग्यता भर्ती एवं पदोन्नति नियम पूरा नहीं करती है। साक्षात्कार के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। अगर वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई होगी। - संजय कुमार ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर