फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News The closure of RDG will impact employees salaries and pensions cm sukhu

Himachal News: कर्मचारियों के वेतनमान और पेंशन पर पड़ेगा आरडीजी बंद होने का असर; सीएम सुक्खू ने जताई चिंता

Sun, 08 Feb 2026 09:45 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 09:45 AM IST
सार

शनिवार को शिमला में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन के पहले सत्र में कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि आरडीजी बंद करने का असर हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनराें के वेतन और पेंशन पर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News The closure of RDG will impact employees salaries and pensions cm sukhu
विधायक प्राथमिकता बैठक की अध्यक्षता करते सीएम सुक्खू। चार जिलों के विधायक इसमें शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आरडीजी बंद करने का असर हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनराें के वेतन और पेंशन पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से राज्य की विकास योजनाएं प्रभावित होंगी। 
विज्ञापन

शनिवार को शिमला में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन के पहले सत्र में कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए सीएम सुक्खू ने यह बात कही। मुख्यमंत्री दूसरे दिन के दूसरे एवं अंतिम सत्र में शिमला और कांगड़ा जिला के विधायकों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तीन वर्षों के दौरान अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए के लिए बौद्ध सर्किट की घोषणा की गई है, लेकिन हिमाचल प्रदेश बौद्ध संस्कृति का एक बड़ा केंद्र है। यहां के बौद्ध सर्किट को इससे बाहर रखना भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं लेकिन पर्यटन के विकास के लिए किसी योजना का बजट में प्रावधान नहीं है। 
विज्ञापन

सुक्खू ने विधायकों से आग्रह किया कि वह अपनी विकास योजनाओं की प्राथमिकताएं निर्धारित प्रपत्र पर शीघ्र योजना विभाग को दें, जिससे उन्हें वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को विधायकों की ओर से उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विधायकों से प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

बैठक में खुद शामिल नहीं हुए जयराम ठाकुर
विधायक प्राथमिकता बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर खुद शामिल नहीं हुए। शनिवार को कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा के विधायकों के साथ प्राथमिकता बैठक रखी गई थी। जयराम ठाकुर इस बैठक में शामिल नहीं हुए। जयराम ठाकुर ने अपनी प्राथमिकताएं लिखित रूप से दी हैं।

सीएम सुक्खू और विनय जाएंगे दिल्ली
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वह स्वयं भी जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed