फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: teachers promoted to TGT getting salary equivalent to JBT

प्रारंभिक शिक्षा विभाग: नाम के टीजीटी शिक्षक, कार्य और वेतन जेबीटी के बराबर

Sat, 18 Dec 2021 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Dec 2021 11:09 AM IST
सार

शिक्षा विभाग की तरफ से टीजीटी को बेसिक वेतनमान 10,300 जमा 3600 रुपये कुल 13900 रुपये प्रतिमाह मिलता है, लेकिन पदोन्नत इन टीजीटी शिक्षकों को जेबीटी के बराबर प्रतिमाह 5910 जमा 3000 रुपये कुल 8910 रुपये बेसिक वेतन ही मिल रहा है।

विज्ञापन
Himachal News: teachers promoted to TGT getting salary equivalent to  JBT
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में सेवाएं दे रहे डेढ़ दर्जन टीजीटी शिक्षकों का भविष्य उनकी एक गलती के कारण अधर में लटक गया है। जेबीटी से टीजीटी के पदों पर पदोन्नत इन शिक्षकों का जहां पदोन्नति चैनल बंद हो गया है, वहीं उन्हें वित्तीय नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग की तरफ से टीजीटी को बेसिक वेतनमान 10,300 जमा 3600 रुपये कुल 13900 रुपये प्रतिमाह मिलता है, लेकिन पदोन्नत इन टीजीटी शिक्षकों को जेबीटी के बराबर प्रतिमाह 5910 जमा 3000 रुपये कुल 8910 रुपये बेसिक वेतन ही मिल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में विभाग ने जब जेबीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति की थी, उस दौरान हमीरपुर के इन 18 जेबीटी शिक्षकों ने मुख्य शिक्षक बनने के बजाय टीजीटी शिक्षक का विकल्प चुना था, लेकिन टीजीटी के पद पर पदोन्नत होने के बावजूद इन्होंने अपर प्राइमरी स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया। इन शिक्षकों ने विभाग से प्राइमरी स्कूलों में ही सेवाएं देने की इच्छा जताई थी। जिसके चलते इन टीजीटी शिक्षकों को सरकार की तरफ से मासिक वेतन भी जेबीटी के बराबर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन, इस साल विभाग ने फिर से 128  जेबीटी शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की है। जिसमें वर्ष 1998 से लेकर 2002 के बीच नियमित हुए जेबीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 18 दिसंबर 2021 तक खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी है। इसके चलते जिले में पूर्व में जेबीटी से टीजीटी के पद पर पदोन्नत हो चुके 18 में से 4 शिक्षकों के नाम फिर से वरिष्ठता सूची में आ गए हैं। जबकि, शेष 14 वरिष्ठता सूची में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, विभाग ने सीनियोरिटी में शामिल चार टीजीटी शिक्षकों को मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चूंकि यह चार शिक्षक पूर्व में टीजीटी के पद पर पदोन्नति हासिल कर चुके हैं। भले यह शिक्षक वर्तमान में भी अपर प्राइमरी के बजाय प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। वर्तमान में यह शिक्षक अपने गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं।


पूर्व में हमीरपुर जिले में जेबीटी शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी हुई थी। पदोन्नति के लिए दो विकल्प होते हैं। पहला अगर किसी शिक्षक ने बीए-बीएड कर लिया है तो वह टीजीटी के लिए भी पात्र होते हैं। लेकिन, अगर बारहवीं कक्षा के बाद जेबीटी या डीएलएड कोर्स किया है तो वह महज मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए ही पात्र होते हैं। ऐसे में उच्च शिक्षित 18 जेबीटी शिक्षकों ने मुख्य शिक्षक के बजाए टीजीटी का विकल्प चुना। बाद में उन्होंने टीजीटी के पद पर ज्वाइन नहीं किया। वर्तमान में यह बतौर जेबीटी ही पढ़ा रहे हैं। जिन शिक्षकों का नाम वरिष्ठता सूची में नाम शामिल है, उनकी पदोन्नति के बारे में उच्चाधिकारियों से क्लेरीफिकेशन मांगी गई है। - संजय ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed