फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: spices and other goods at 25 percent discount in ration dipo in himachal pradesh

हिमाचल: राशन डिपो में 25 फीसदी सस्ते मिलेंगे मसाले, फिनाइल और सूजी

Sat, 29 Jan 2022 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jan 2022 10:33 AM IST
सार

प्रदेश सरकार की इस योजना से जहां लोगों को महंगाई की मार से थोड़ी राहत मिलेगी, वहीं खाद्य आपूर्ति निगम को भी फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में इस समय 19 लाख राशनकार्ड धारक हैं।

विज्ञापन
Himachal News: spices and other goods at 25 percent discount in ration dipo in himachal pradesh
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब लोगों को रोजमर्रा की वस्तुएं बाजार से 25 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी। चाय के बाद डिपुओं में टेलकम पाउडर, मसाले, फिनाइल, सूजी और मैदा भी सस्ती दरों पर मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने अलग-अलग कंपनियों के साथ एमओयू साइन कर लिए हैं। मार्च महीने से उपभोक्ताओं के लिए यह सामान उपलब्ध होगा। प्रदेश सरकार की इस योजना से जहां लोगों को महंगाई की मार से थोड़ी राहत मिलेगी, वहीं खाद्य आपूर्ति निगम को भी फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में इस समय 19 लाख राशनकार्ड धारक हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। अब सरकार मार्केट रेट से कम दामों पर अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं बेचने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जिन कंपनियों के साथ एमओयू साइन हुए हैं, उन्हें उचित गुणवत्ता वाला सामान उपलब्ध कराने को कहा गया है। घटिया सामान सप्लाई करने पर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल डिपुओं में बेची जा रही चाय उपभोक्ताओं को खूब पसंद आ रही है। इसकी मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार ने अन्य सामान बेचने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डिपुओं में अब बेहतर गुणवत्ता वाले मसाले, पाउडर व अन्य रोजमर्रा का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। यह खाद्य वस्तुएं और अन्य सामान बाजार से सस्ता होगा। - आरडी नजीम, प्रधान सचिव, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed