फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Sirmour Mango supply to Bangladesh and Nepal Export of a 600 tons

बागवानी: बांग्लादेश, नेपाल चखेगा सिरमौर के आम का स्वाद, 600 टन होगा निर्यात

Wed, 05 Jul 2023 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:19 PM IST
सार

रॉयल फ्रूट कंपनी के प्रबंधक मोहम्मद दिलशाद और गुलशाद ने बताया कि बांग्लादेश को पहली बार 100 टन और नेपाल को 500 टन आम भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: Sirmour Mango supply to Bangladesh and Nepal Export of a 600 tons
आम की पैकिंग करते कामगार। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर के लंगड़ा, दशहरी और चौसा किस्मों के आम का स्वाद इस बार पड़ोसी मुल्क के लोग भी चखेंगे। बेहद मीठे और रसीले आम की इन किस्मों की मांग पहली बार बांग्लादेश और नेपाल से आई है। कोलकाता भी सिरमौर का आम भेजा जाने लगा है। सिरमौर के लोकल आम ने दिल्ली व पंजाब की मंडियों में दस्तक दे दी है। अब बाहरी राज्यों के आम की आमद कम होने लगी है।

विज्ञापन


मंडियों में लोकल आम पहुंचते ही मांग भी बढ़ गई है। सिरमौर में आम का कारोबार कर रही सहारनपुर की रॉयल फ्रूट कंपनी को दिल्ली की एसएफसी कंपनी से नेपाल, बांग्लादेश और कोलकाता आम भेजने की मांग मिली है। यहां के व्यापारी दिल्ली की कंपनी को सप्लाई देंगे। इसके बाद कंपनी विदेशों को खेप भेजेगी। रॉयल फ्रूट कंपनी के प्रबंधक मोहम्मद दिलशाद और गुलशाद ने बताया कि बांग्लादेश को पहली बार 100 टन और नेपाल को 500 टन आम भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली की कंपनी से उन्हें मांग मिली है। लंगड़ा और दशहरी आम की किस्में तैयार हैं। चौसा आम टूटने में कुछ दिन का समय लगेगा। लगभग एक जैसी जलवायु के चलते सिरमौर और सहारनपुर का आम सबसे अंत में तैयार होता है। इसके बाद आम का सीजन खत्म हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगड़ा आम की अधिक मांग: सिरमौर का लंगड़ा आम काफी मीठा है। जल्दी खराब नहीं होता। इसकी मंडियों में भारी मांग है। दशहरी किस्म का आम भी मीठा है। बताया जा रहा है कि थोक में लंगड़ा आम के 40 रुपये प्रति किलो तक दाम जाएंगे। अभी दशहरी थोक में 25 से 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। जबकि, मंगलवार को नाहन बाजार में लंगड़ा आम 70-80 रुपये और दशहरी के 50-60 रुपये किलो दाम रहे। 


सिरमौर में 3,500 मीट्रिक टन आम का उत्पादन हो रहा है। करीब 3,100 हेक्टेयर में इसका    उत्पादन किया जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा दशहरी के साथ-साथ लंगड़ा और कुछ हिस्सों में चौसा व रामकेला जैसी किस्में मशहूर हैं। - डॉ. सतीश शर्मा, उपनिदेशक बागवानी सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed