{"_id":"632471297f549e5ca141ab65","slug":"himachal-news-shooting-in-una-dgp-sanjay-kundu-visited-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलैहड़ गोलीकांड : चारों आरोपी पंजाब के, जल्द गिरफ्त में होंगे, डीजीपी ने किया मौके का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलैहड़ गोलीकांड : चारों आरोपी पंजाब के, जल्द गिरफ्त में होंगे, डीजीपी ने किया मौके का मुआयना
Fri, 16 Sep 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Sep 2022 06:25 PM IST
सार
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि अभी हम अपराधियों से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते। वारदात के पीछे कारण को लेकर उन्होंने कहा कि चश्मदीद केशव शर्मा ने कहासुनी के बाद हत्या की बात कही है।
विज्ञापन
मौके का मुआयना करते डीजीपी संजय कुंडू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुलैहड़ गोलीकांड में शामिल चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं और उनकी आपराधिक छवि भी है। शुक्रवार को डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने खुद दुलैहड़ जाकर मौके का मुआयना किया और गांव वासियों से बात भी की। डीजीपी के कहा कि पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी काफी देर दुलैहड़ क्षेत्र में रुके। इस दौरान उनकी लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर देखी गई। इसके बाद वह पोलियां होते हुए पंजाब की तरफ् फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो सभी आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले से संबंधित हैं और नशा तस्करी से भी जुड़े हैं। जांच में जुटी पुलिस की आठ टीमें होशियारपुर के कई गांवों में पूछताछ कर चुकी हैं। इस दौरान करीब 30 लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
उधर पुलिस लाइन झलेड़ा में पत्रकार वार्ता में डीजीपी ने बताया कि अभी हम अपराधियों से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते। वारदात के पीछे कारण को लेकर उन्होंने कहा कि चश्मदीद केशव शर्मा ने कहासुनी के बाद हत्या की बात कही है। लेकिन पुलिस हर तथ्य को ध्यान पर रखकर सच सामने लाएगी।
विज्ञापन
पोलियां बॉर्डर पर स्थायी नाके का प्रस्ताव
डीजीपी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के साथ पंजाब का 350 किमी लंबा बॉर्डर है। इनमें से जो संवेदनशील हैं, वहां स्थायी नाके लगाए गए हैं। सभी स्थानों पर नाके लगाना संभव नहीं है। ऊना जिला में कुल 25 में से छह स्थानों पर ही स्थायी नाके हैं। उन्होंने कहा कि पोलियां बॉर्डर पर स्थायी नाका लगाने के लिए प्रस्ताव सरकार के सामने रखा जाएगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के राजनीति से जुड़े लोगों से भी सहयोग मांगा।
चुनावों में लगेंगे 110 नाके
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के समय प्रदेशभर में पुलिस के 110 नाके लगाए जाएंगे। वहीं ऊना में बीते दिनों सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस हादसों के रोकथाम के लिए कई सुझाव जारी करती है, लेकिन कोई नहीं सुनता। अधिकतर हादसों का कारण तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाना होता है। उन्होंने कहा कि जहां शिमला, मंडी, कुल्लू जैसे पहाड़ी जिलों में हादसे कम हुए हैं, वहीं ऊना में सड़क हादसे और मौतों का आंकड़ा बढ़ा है।