{"_id":"66a910f2da7038353b08b037","slug":"himachal-news-shimla-police-action-on-tourist-violating-traffic-rules-viral-video-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चलती कार की खिड़की पर लटकी युवती, शिमला पुलिस ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चलती कार की खिड़की पर लटकी युवती, शिमला पुलिस ने काटा चालान
Tue, 30 Jul 2024 09:42 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:42 PM IST
सार
शिमला में भी एक महिला पर्यटक को चलती गाड़ी से बाहर निकल कर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने चालान काटने चालक का लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आने वाले सैलानी यातायात नियमों को धत्ता बताकर अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला ढली थाना के तहत मशोबरा में सामने आया है, जहां पर एक महिला पर्यटक चलती गाड़ी से बाहर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान गाड़ी एक ट्रक के पीछे चल रही थी और पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति रील बना रहा था। इसका वीडियो पीछे चल रह एक अन्य व्यक्ति ने बना लिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने चालक का करीब 2500 रुपये का चालान काटा है। इसके अलावा चालक का लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति भी की है। इससे पहले भी बाहरी राज्यों की गाड़ियों में आने वाले लोग ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए पाए गए हैं।
विज्ञापन