{"_id":"658d2b4b4951cce17f0c3805","slug":"himachal-news-shastri-bharti-counselling-completed-in-15-days-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shastri Bharti: शास्त्री के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती पर लगी रोक हटी, काउंसलिंग पूरी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shastri Bharti: शास्त्री के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती पर लगी रोक हटी, काउंसलिंग पूरी करने के निर्देश
Thu, 28 Dec 2023 03:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:10 PM IST
सार
शास्त्री के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती 17 नवंबर को स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने शास्त्री शिक्षकों के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती से रोक हटा दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को 15 दिनों में काउंसलिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले का फैसला आने तक परिणाम निकालने पर रोक ही रहेगी।
विज्ञापन
17 नवंबर तक हो चुकी काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थी दोबारा से नहीं बुलाए नहीं जाएंगे। शास्त्री के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती 17 नवंबर को स्थगित कर दी गई थी। भर्ती नियमों पर आपत्तियां आने पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग रोकी थी। सरकार से चर्चा करने के बाद काउंसलिंग शुरू करने का अब फैसला किया गया है। स्कूलों में रिक्त शास्त्री के पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए नवंबर में शेड्यूल जारी किया था।
विज्ञापन
बेरोजगार शास्त्री डिग्री धारकों की मांग थी कि सिर्फ शास्त्री डिग्री धारकों को ही पुराने नियमों के अनुसार पात्र माना जाए। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। बीएड, बीए में संस्कृत पढ़ चुके बेरोजगारों ने भी आपत्तियां दर्ज करवाई थीं।
विज्ञापन