{"_id":"60292a318ebc3ee952578f31","slug":"himachal-news-rohru-pabbar-river-bridge-collapse-will-be-constructed-by-company-at-its-expense","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू़ में कंपनी को अब अपने खर्च पर तैयार करना होगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू़ में कंपनी को अब अपने खर्च पर तैयार करना होगा पुल
Mon, 15 Feb 2021 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू में पब्बर नदी पर निर्माणाधीन पुल टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग के तीन अफसरों को चार्जशीट करने के बाद अब कंपनी पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश सरकार ने कंपनी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने खर्च पर पुल को तैयार करे। यह कंपनी पंचकूला की है। पुल 15.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा था। वर्ष 2018 में जब निर्माण कार्य चल रहा था, उस समय पुल का 66 फीट तैयार हिस्सा गिर गया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार इस मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन अफसरों को चार्जशीट कर चुकी है। सरकार ने इन अफसरों को निर्माण कार्य पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी थी। चार्जशीट अफसरों में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी, सहायक और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। इन सभी को 17 फरवरी तक चार्जशीट का जवाब देना है।
विज्ञापन
तीन सदस्यीय कमेटी ने की जांच
पुल गिरने के बाद जांच के लिए प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। रिपोर्ट के अनुसार इस पुल के निर्माण में तकनीकी खामियों के अलावा निगरानी में लापरवाही पाई गई है। तीन अफसरों को चार्जशीट करने के अलावा निर्माण कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
तीन अफसरों को चार्जशीट दे दी है। 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। कंपनी को भी फ्री ऑफ कास्ट पुल का निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। - जेसी शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग