फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Road Tiring target not completed in himachal pradesh

Himachal: प्रदेश में सड़कों की टारिंग पर रोक, लक्ष्य से काफी पीछे रहे गया विभाग

Sat, 01 Jul 2023 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Jul 2023 10:26 AM IST
सार

मानसून के चलते ही लोक निर्माण विभाग को अब तक 90 करोड़ रुपये तक की चपत लग चुकी है। इसमें टारिंग, डंगे, सड़कें टूटना शामिल है। विभाग का मानना है कि ऐसे मौसम में टारिंग करना नुकसान होगा।

विज्ञापन
Himachal News: Road Tiring target not completed in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में सड़कों की टारिंग पर रोक लगा दी गई है। अब बरसात के बाद ही प्रदेश में टारिंग के काम हो सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने फील्ड अधिकारियों को इस बारे आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2,000 किलोमीटर सड़क की टारिंग करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन विभाग 750 किलोमीटर सड़कों को ही पक्का कर पाया है। हिमाचल में मूसलाधार बारिश होने और तापमान में आई गिरावट के चलते यह काम रोका गया है।

विज्ञापन


हिमाचल के हर जिले में दो सौ किलोमीटर तक सड़कों की टारिंग की जानी थी। लोक निर्माण विभाग ने अप्रैल के अंत में टारिंग के कार्य अवार्ड कर दिए थे। इस बीच भी तापमान टारिंग के लिए उपयुक्त न होने से काम प्रभावित होता रहा। अब हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते एक सप्ताह मूसलधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। निकास नालियां बंद होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। इससे कई जगह सड़कों पर की टारिंग भी उखड़ गई है।
विज्ञापन


मानसून के चलते ही लोक निर्माण विभाग को अब तक 90 करोड़ रुपये तक की चपत लग चुकी है। इसमें टारिंग, डंगे, सड़कें टूटना शामिल है। विभाग का मानना है कि ऐसे मौसम में टारिंग करना नुकसान होगा। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि हिमाचल में टारिंग का काम रोका गया है। विभाग ने दो हजार किलोमीटर सड़कों की टारिंग करने का लक्ष्य रखा था, मौसम के साथ न देने से यह अभी पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed