फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Rain harvesting tanks will be built in every panchayat

आग से निपटने के लिए हर पंचायत में बनेंगे रेन हार्वेस्टिंग टैंक

Sat, 13 Feb 2021 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मवीर गौतम, अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
धर्मवीर गौतम, अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Feb 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Rain harvesting tanks will be built in every panchayat
आग- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आग की घटनाओं को काबू करने के लिए मनरेगा में अब हर पंचायत में रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनेंगे। प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और उन दुर्गम क्षेत्रों में यह कवायद रंग लाएगी, जहां फायर बिग्रेड नहीं पहुंचती या देरी से पहुंचती है। ग्रामीण विकास विभाग ने सभी बीडीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर मकान लकड़ी से बने हैं।

विज्ञापन


ऐसे में मानवीय भूल या फिर शॉर्ट सर्किट होने से मकानों में लगने वाली आग पर पानी के अभाव और स्टोरेज टैंकों की सुविधा न होने पर काबू पाना काफी मुश्किल होता है। इसको देखते हुए सरकार ने मनरेगा में हर पंचायत भवन में रेन हार्वेस्टिंग टैंक का निर्माण जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त ग्रामीण मनरेगा में व्यक्तिगत और पांच या इसके अधिक घरों के लिए समुदाय टैंकों का भी निर्माण कर सकते है। इसके लिए लोगों को ग्राम सभा के सामने अपनी डिमांड रखनी होगी।  (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल करोड़ों की संपत्ति होती है स्वाह
बीडीओ करसोग भवनेश चड्डा का कहना है कि अब हर पंचायत में भी रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनाना अनिवार्य होगा। इस बारे में सरकार से आदेश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की सख्ती के साथ अनुपालना की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल करोड़ों की संपत्ति आग की घटनाओं में राख हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed