फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: prices of potato falling continuously

दिल्ली बंद होने से गिर रहे भाव, रुकी आलू की पटाई

Sun, 06 Dec 2020 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Dec 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: prices of potato falling continuously
आलू (फाइल फोटो) - फोटो : पिक्साबे

दिल्ली बंद होने से किसानों की आलू फसल के भाव लगातार गिर रहे हैं। बड़े किसानों ने आलू की पटाई रोक दी है। हालांकि, कुछ किसान मौसम के रुख को देखते हुए आलू की पटाई कर रहे हैं। आलू की पटाई रुकने से दोबारा मूल्य बढ़ने के किसान अनुमान लगा रहे हैं। वर्तमान में जिले में 700 से 800 रुपये प्रति 50 किलो बैग के अनुसार किसानों को फसलों के भाव मिल रहे हैं।

विज्ञापन


हरोली के किसान होशियार सिंह ने बताया कि दिल्ली की मंडियों में आलू की खपत अधिक है, लेकिन आंदोलन के कारण किसानों की फसलें दिल्ली नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे आलू की खपत कम हो गई है। इससे किसानों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की है, जिससे उनकी फसलों का अच्छा भाव मिल सके।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में बारिश होने के अभी कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, ऊंचे इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। 
कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि आलू की फसल के लिए दिल्ली एक बड़ी मार्केट है। जिले के किसान अपनी आलू फसल की पटाई कर लें, अन्यथा उन्हें अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed