फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Preparation to put SMC and computer teachers on contract, know what is the plan

Himachal News: एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध पर लगाने की तैयारी, ठोस नीति बनाने पर विचार

Mon, 19 Feb 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 11:07 AM IST
सार

प्रदेश सरकार का मानना है कि इन शिक्षकों का शोषण हुआ है। ऐसे में सुक्खू सरकार शिक्षकों के लिए ठोस नीति बनाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Himachal News: Preparation to put SMC and computer teachers on contract, know what is the plan
रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध पर लाने की तैयारी है। हाल ही में कैबिनेट सब कमेटी में इन्हें शिक्षकों को अनुबंध पर लाने के लिए तीन घंटे माथापच्ची हुई है। बैठक में हुए निर्णय के बाद सरकार ने इस मामले में विधि विभाग की राय मांगी है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इन शिक्षकों का शोषण हुआ है। ऐसे में सुक्खू सरकार शिक्षकों के लिए ठोस नीति बनाने पर विचार कर रही है। बता दें कि कैबिनेट सब कमेटी ने इन शिक्षकों को राहत देने के लिए चार विकल्प तलाशें हैं। इन दोनों वर्गों के शिक्षकों की संख्या करीब 2600 है। हिमाचल में ये शिक्षक बीते 15 साल से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले बजट में इन शिक्षकों के मानदेय में दो-दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी और अब इस बजट में इन शिक्षकों के मानदेय में 1900-1900 रुपये की बढ़ोतरी की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर में कंप्यूटर शिक्षकों को राहत देने की बात कही थी। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें राहत दी जाएगी। ऐसे में सरकार की ओर से इनकी मांग पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

कंप्यूटर शिक्षकों और एसएमसी शिक्षकों के लिए बजट में राहत दी गई है। पहले की अपेक्षा सुक्खू सरकार में इनके मानदेय में ज्यादा बढ़ोतरी की गई। इन शिक्षकों को मांगें सरकार के विचाराधीन हैं।- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed