{"_id":"608d4b4a8ebc3e2457515800","slug":"himachal-news-philanthropist-rohit-gave-26-oxygen-cylinder-amid-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Ladengecoronase: अधिवक्ता रोहित ने दिए 26 ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Ladengecoronase: अधिवक्ता रोहित ने दिए 26 ऑक्सीजन सिलिंडर
Sat, 01 May 2021 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खिलाफ जंग में अब कई समाजसेवी प्रशासन का सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश बार काउंसिल के प्रतिनिधि अधिवक्ता रोहित शर्मा ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में 26 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में आमजन की सुरक्षा के लिए समय रहते पुख्ता इंतजाम करने होंगे। यह समय सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का है।
विज्ञापन
आज सबको मिलकर मदद करनी होगी। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को वह जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता से मिले व विस्तृत चर्चा करने के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर को गगरेट ऑक्सीजन प्लांट से भरवाकर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन की सुचारु रूप से आपूर्ति करवानी चाहिए। जिला व प्रदेश में कोविड 19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
लोगों को कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र की जिलाधीश से मिलकर आग्रह करेंगे कि निजी अस्पतालों में भी कोविड वार्ड बनाए जाएं व सामाजिक कल्याण में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बता दें कि भोरंज का हैप्पी क्लब लंबे समय से कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार कर रहा है। इसी कड़ी में अब अधिवक्ता रोहित शर्मा समेत अन्य भी समाजसेवा के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन