फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Payal lieutenant in Navy Dr Shabnam joined as scientist in agriculture university palampur

उपलब्धि: पायल नौसेना में लेफ्टिनेंट, डॉ. शबनम बनीं कृषि विवि में वैज्ञानिक

Sun, 06 Mar 2022 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)/भवारना (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)/भवारना (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Mar 2022 07:52 PM IST
सार

भारतीय नौसेना ने 21 फरवरी को पायल महाजन को अश्विनी कमांड अस्पताल मुंबई में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति दी। पायल के पिता अनिल गुप्ता अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता लता महाजन डीएवी स्कूल आलमपुर में अध्यापिका हैं।

विज्ञापन
Himachal News: Payal lieutenant in Navy  Dr Shabnam joined as scientist in agriculture university palampur
पायल को सम्मानित करते नौसेना अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएवी स्कूल आलमपुर की छात्रा पायल महाजन ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पायल पुत्री अनिल गुप्ता निवासी वार्ड नौ सुजानपुर टीहरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एलकेजी से लेकर 12वीं तक पढ़ाई डीएवी स्कूल आलमपुर में की है। पायल ने वर्ष 2017 में सेना की लिखित परीक्षा करने के बाद भारतीय नौसेना के अश्विनी कमांड अस्पताल मुंबई में प्रशिक्षण लिया।

विज्ञापन


परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नौसेना ऑफिसर ने पायल महाजन को कंधे पर स्टार लगाकर 10 हजार रुपये का चेक एवं दो स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भारतीय नौसेना ने 21 फरवरी को पायल महाजन को अश्विनी कमांड अस्पताल मुंबई में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति दी। पायल के पिता अनिल गुप्ता अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता लता महाजन डीएवी स्कूल आलमपुर में अध्यापिका हैं। पायल ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह, स्कूल स्टाफ और मुंबई कॉलेज के प्राध्यापकों को दिया है। 
विज्ञापन


बारी की डॉ. शबनम कटोच बनीं कृषि विवि में वैज्ञानिक
उप तहसील भवारना की पंचायत बारी के गांव आरठ की डॉ. शबनम कटोच ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कृषि केंद्र कुकुमसरी लाहौल-स्पीति में वैज्ञानिक पद पर नियुक्ति पाकर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। डॉ. शबनम कटोच के वैज्ञानिक बनने से गांव में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शबनम ने सफलता का श्रेय दादा करतार चंद कटोच, दादी शकुंतला कटोच, पिता नरेश कटोच, माता सुधा कटोच, पति अमित कुमार व भाई अभिनय कटोच को दिया है। उनका कहना है उनके अध्यापक डॉ. प्रेम नाथ शर्मा, डॉ. एसके राणा, डॉ. बीए पद्दर, डॉ. सुमन कटोच, डॉ. विवेक शर्मा ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जिससे वे यहां तक पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed