{"_id":"647355b780201debc80557b7","slug":"himachal-news-online-permit-price-rupee-550-for-rohtang-pass-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtang Pass: 550 रुपये में मिलेगा रोहतांग का ऑनलाइन परमिट, करें बर्फीली वादियों का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtang Pass: 550 रुपये में मिलेगा रोहतांग का ऑनलाइन परमिट, करें बर्फीली वादियों का दीदार
Sun, 28 May 2023 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 May 2023 06:54 PM IST
सार
सैलानियों को रोहतांग दर्रा बहाल होने का इंतजार हैं। जून में रोहतांग बहाल होते ही सैकड़ों सैलानी बर्फीली वादियों का दीदार करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रोहतांग दर्रा अभी बहाल नहीं हुआ है, लेकिन एनजीटी के आदेशों के मुताबिक गुलाबा से आगे 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन परमिट के साथ ले जाने की अनुमति है। इसके साथ 100 अन्य वाहनों को भी स्पेशल परमिट मिलेंगे। रोहतांग दर्रा में अभी बर्फ है। इसलिए प्रशासन ने वाहनों को मढ़ी तक ले जाने की अनुमति दी है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट 550 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन परमिट वेबसाइट पर लॉगइन कर भी लिया जा सकता है। इसके लिए https;//rohtangpermits.nic.in/ पर विजिट करना होगा। गौर रहे कि मनाली आने वाले सैलानियों की संख्या दोगुना बढ़ी है। सैलानी बर्फ का दीदार करने के लिए लाहौल के कोकसर पहुंच रहे हैं, लेकिन सैलानियों को रोहतांग दर्रा बहाल होने का इंतजार हैं। जून में रोहतांग बहाल होते ही सैकड़ों सैलानी बर्फीली वादियों का दीदार करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि बाहरी राज्य से रोहतांग दर्रा घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए एनजीटी आदेशों के अनुसार गुलाबा से आगे 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहनों को परमिट के साथ जाने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त 100 वाहनों की स्पेशल परमिट की व्यवस्था भी की गई है। रोहतांग के ऑनलाइन परमिट की फीस 500+50 रुपये है। रोहतांग में बर्फ होने के कारण गाड़ियां फिलहाल मढ़ी तक ही ले जाने की अनुमति है।
विज्ञापन