फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: One lakh Covid vaccinations per day in himachal from today

हिमाचल में आज से हर दिन एक लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

Mon, 21 Jun 2021 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

केंद्र सरकार से हिमाचल को 2.50 लाख वैक्सीन की नई खेप मिली है। यह वैक्सीन 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि विभाग यह टारगेट लेकर चला है कि इस सप्ताह 6 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है।

विज्ञापन
Himachal News: One lakh Covid vaccinations per day in himachal from today
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। अब केंद्र से बिना मांगे ढाई लाख वैक्सीन की अतिरिक्त डोज मिलने से प्रदेश सरकार ने टीकाकरण का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। वैक्सीनेशन के लिए 1000 अतिरिक्त सेंटर भी बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी राज्यों को जरूरत के हिसाब से वैक्सीन मुहैया करवा दी गई है।

विज्ञापन


आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह रोजाना एक लाख वैक्सीनेशन का टारगेट तय किया है। केंद्र सरकार से हिमाचल को 2.50 लाख वैक्सीन की नई खेप मिली है। यह वैक्सीन 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि विभाग यह टारगेट लेकर चला है कि इस सप्ताह 6 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है। रविवार के दिन किसी को भी वैक्सीन नहीं लगेगी।
विज्ञापन


केंद्र से 2.50 लाख डोज मिलने के बाद अब राज्य में वैक्सीन का स्टॉक 8 लाख के करीब हो गया है। प्रदेश में पहले से ही 5 लाख से ज्यादा वैक्सीन पड़ी थी। हिमाचल की अभी तक 40 फीसदी आबादी वैक्सीनेट हो चुकी है। हिमाचल सरकार ने टीकाकारण को लेकर 2 श्रेणियां बनाई हैं। श्रेणी ए में 45 साल से ज्यादा और विभिन्न वर्ग, जबकि श्रेणी बी में 18 से 44 को रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों को दिया टारगेट 
जिला        वैक्सीन 

बिलासपुर    5452 
चंबा           6835 
हमीरपुर     6481 
कांगड़ा      21972 
किन्नौर      1301 
कुल्लू         6359 
स्पीति        472 
मंडी         14605 
शिमला     12368 
सिरमौर    7101 
सोलन      8603 
ऊना        8451 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed