{"_id":"60471178b1c65b06bd271913","slug":"himachal-news-one-day-mahashivratri-festival-in-baijnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नहीं, इस बार एक ही दिन का होगा बैजनाथ महाशिवरात्रि महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नहीं, इस बार एक ही दिन का होगा बैजनाथ महाशिवरात्रि महोत्सव
Tue, 09 Mar 2021 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ का शिव मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ में होने वाला राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव इस बार एक दिन का होगा। कोरोना के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान पांच दिन तक चलता रहेगा। वन मंत्री राकेश पठानिया मुख्य अतिथि होंगे। मेला कमेटी की अध्यक्ष और एसडीएम छवि ने बताया कि 11 मार्च को वन मंत्री राकेश पठानिया मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि शोभायात्रा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
शोभा यात्रा हर वर्ष की तरह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू होगी और बाजार से होते हुए मंदिर तक पहुंचेगी। विधायक मुल्क राज प्रेमी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। ऐतिहासिक शिव मंदिर में होने वाले कार्यक्रम पूर्व की तरह ही होंगे। एक दर्जन पंडित मंदिर परिसर में महारुद्र यज्ञ का पाठ करेंगे। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल जाएंगे और देर शाम को आठ बजे के बाद होने वाली आरती तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
डाक घर के समीप पूर्व की तरह मेला होगा। इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली सांस्कृतिक संध्या पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर की अंदर और बाहर की लाइटों को सुचारू करवा दिया गया है और अब महाशिवरात्रि के बाद शेष कार्य को पूरा किया जाएगा। मंदिर के गर्भ गृह में मंदिर न्यास के अधिकृत पुजारी ही मौजूद रहेंगे, अन्य किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन