फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: nit hamirpur phd admission apply till 14 December 2022

हमीरपुर: एनआईटी में पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 14 दिसंबर तक करें आवेदन

Wed, 23 Nov 2022 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Nov 2022 05:11 PM IST
सार

यदि कोई विद्यार्थी एक से अधिक विभागों में पीएचडी के लिए आवेदन कर रहा है तो उसे अलग-अलग आवेदन पत्र के साथ अलग-अलग आवेदन शुल्क अदा करना होगा।

विज्ञापन
Himachal News: nit hamirpur phd admission apply till 14 December 2022
एनआईटी हमीरपुर

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने चौदह विभिन्न विभागों में पीएचडी की 60 सीटों के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक विद्यार्थी 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन ही मान्य होगा। सामान्य श्रेणी, आर्थिक रूप से कमजोर, ओबीसी, एनसीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


यदि कोई विद्यार्थी एक से अधिक विभागों में पीएचडी के लिए आवेदन कर रहा है तो उसे अलग-अलग आवेदन पत्र के साथ अलग-अलग आवेदन शुल्क अदा करना होगा। आवेदन शुल्क किसी भी सूरत में वापस नहीं होगा। निर्धारित तिथि तक आवेदन आने के बाद आवेदन पत्रों की छंटनी होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य विद्यार्थियों की सूची 23 दिसंबर को संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड होगी। इसके बाद पांच जनवरी को लिखित प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार होगा। 16 जनवरी को संस्थान चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी करेगा और इसके बाद 20 जनवरी तक चयनित विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकेगा। 
विज्ञापन


इन 14 विभागों में भरी जाएंगी पीएचडी की इतनी सीटें
सिविल इंजीनियरिंग विभाग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 6-6 सीटें, केमिकल इंजीनियरिंग, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 4-4 सीटें, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग, केमिस्ट्री में 3-3 सीटें, आर्किटेक्चर में 6 सीटें, सेंटर फॉर एनर्जी स्टडी, ह्यमेनिटी एंड सोशल साइंस में 2-2 सीटें और मैनेजमेंट स्टडी विभाग में 3 सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed