फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: Nalagarh truck union new Freight Transportation Rates

हिमाचल: ट्रक यूनियन नालागढ़ ने भी घटाया मालभाड़ा, नई दरों की सूची जारी

Sun, 07 Nov 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Nov 2021 06:40 PM IST
सार

नई दरों के अनुसार 11 टन माल पर 5.60 रुपये प्रति किमी और 18 टन माल पर 8 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भाड़ा कम होगा।

विज्ञापन
himachal news: Nalagarh truck union new Freight Transportation Rates
ट्रक ऑपरेटर यूनियन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बाद अब देश की सबसे बड़े ट्रक यूनियन नालागढ़ ने भी रविवार से मालभाड़े में कमी कर दी है। प्रदेश से बाहर 11 रुपये डीजल के दाम कम होने के आधार पर और प्रदेश में 16 रुपये दाम घटने के आधार पर नई दरें तय की गई हैं। ट्रक यूनियन ने नई दरों की सूची बीबीएन के उद्योगों को भी भेज दी है। 

विज्ञापन


नई दरों के अनुसार 11 टन माल पर 5.60 रुपये प्रति किमी और 18 टन माल पर 8 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भाड़ा कम होगा। प्रदेश से बाहर जाने वाले ट्रकों का भाड़ा 11 टन माल पर 3.85 रुपये जबकि 18 टन माल पर 5.50 रुपये प्रति किमी कम किया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने डीजल के 10 रुपये दाम कम किए हैं जबकि हिमाचल सरकार ने करीब सात रुपये वैट कम किया है।
विज्ञापन


बद्दी-नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के प्रधान हरभजन सिंह ने बताया कि भाड़े के नए रेट रविवार सुबह नौ बजे से लागू कर दिए हैं। हिमाचल में डीजल के दाम 16 रुपये कम होने के हिसाब से रेट लगाए हैं और हिमाचल से बाहर के राज्यो में 11 रुपये रेट कम होने के हिसाब से भाड़ा निर्धारित किया गया है। बीबीएनआईए के अध्यक्ष संजय खुराना ने बताया कि ट्रक यूनियन की ओर से भेजी गई नए रेट की सूची मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed