{"_id":"60a13e140b77290cdb26a8f3","slug":"himachal-news-mother-died-of-covid-19-leaves-son-orphaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने छीन ली मां, पिता की पूर्व में हो चुकी मौत, अब प्रशासन करेगा नाबालिग की देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने छीन ली मां, पिता की पूर्व में हो चुकी मौत, अब प्रशासन करेगा नाबालिग की देखभाल
Sun, 16 May 2021 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 May 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त देवश्वेता बनिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी खंड में 16 साल के एक नाबालिग ने कोरोना से पहले पिता और अब मां को खो दिया है। अनाथ बच्चों के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए जिला हमीरपुर में बाल संरक्षण सेवाएं योजना के अंतर्गत विशेष प्रबंध किए गए हैं। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि अनाथ बच्चों की पूरी तरह से देखभाल करने का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग ने उठाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे बच्चों को सुजानपुर स्थित अनाथ आश्रम में रखने की व्यवस्था की गई है। अनाथ आश्रम में आइसोलेशन रूम बनाया गया है, जिसमें चार बेड हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संबंधी परामर्श एवं उपचारात्मक उपायों के बारे में हेल्प लाइन नंबर 1077, 104, 1075 और 1800-11-2545 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चाइल्ड लाइन की सहायता प्राप्त करने के लिए दूरभाष संख्या 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबरों में जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972 225085, मोबाइल नंबर 70187-99399, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य के कार्यालय का दूरभाष नंबर 01972 223344 तथा मोबाइल नंबर 98168-66166, बाल कल्याण समिति हमीरपुर का मोबाइल नंबर 70182-98400, चाइल्ड लाइन हमीरपुर कार्यालय से 1098, 01972-222098 01972-222198 व मोबाइल नंबर 94181 97413 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन