फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: marriage in primary school in hamirpur complaint at CM helpline

हमीरपुर: प्राइमरी स्कूल में सजा दिया शादी का टेंट, मेहमानों के लिए खोल दिए कमरे

Sun, 07 Nov 2021 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Nov 2021 07:09 PM IST
सार

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा संजय ठाकुर ने कहा कि इस मामले की शिकायत मिली है। बीईईओ जांच के लिए कहा है। लिखित रिपोर्ट मांगी गई है। जो सीएम हेल्पलाइन पर भी बतौर जवाब भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal News: marriage in primary school in hamirpur complaint at CM helpline
स्कूल में लगे टेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर जिले में उपमंडल भोरंज के राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाहू के परिसर में शादी का कार्यक्रम करने पर विवाद हो गया है। इस संबंध में ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन और शिक्षा विभाग को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने खंड प्राइमरी शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं और लिखित रिपोर्ट मांगी है। स्कूल के गेट को खोलकर अंदर रसोई लगाई गई और मेहमानों के खानपान के लिए परिसर में टेंट लगाकर व्यवस्था की गई।

विज्ञापन


विवाह की अन्य रस्में निभाने के लिए भी इसी स्कूल प्रांगण का इस्तेमाल किया गया। यही नहीं उक्त सरकारी कर्मचारी ने स्कूल के कमरों के दरवाजे भी सरकार की अनुमति के बिना खोल दिए। जिनमें रिश्तेदार और अन्य अतिथियों को बैठाया गया। बताया यह भी जा रहा है कि आयोजकों ने स्कूल की दीवार तोड़कर अपने घर से दरवाजा सरकारी स्कूल के अंदर खोल दिया है ताकि मेहमानों को आने जाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


इस सारे मामले की शिकायत शशिकांत शर्मा और अन्य स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से भी की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। स्थानीय लोगों की नजर अब विभाग एवं प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। उधर इस बारे बीईईओ सुखदेव का कहना है कि जहां प्राइमरी स्कूल जाहू कला बना है, वह जमीन स्कूल की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को कार्यक्रम के लिए परिसर देने पर ही स्कूल निर्माण के लिए लोगों ने जमीन दी थी। वहीं उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा संजय ठाकुर ने कहा कि इस मामले की शिकायत मिली है। बीईईओ जांच के लिए कहा है। लिखित रिपोर्ट मांगी गई है। जो सीएम हेल्पलाइन पर भी बतौर जवाब भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed