फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Many injured by Fireworks On Diwali Fire breaks out in 21 houses hotel gutted by a major fire

प्रदेश में 21 घर, मनाली में निजी होटल राख, पटाखों से दर्जनों लोग झुलसे

Mon, 16 Nov 2020 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Many injured by Fireworks On Diwali  Fire breaks out in 21 houses hotel gutted by a major fire
- फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर हिमाचल में 21 घरों, एक निजी होटल और आधा दर्जन झुग्गियों में आग लग गई। इसके अलावा प्रदेश भर में 18 जगह वनों में आग लगी। आग की इन घटनाओं में करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। सिरमौर के पांवटा साहिब में एक दर्जन लोग पटाखों से झुलसकर अस्पताल पहुंचे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कई आग की घटनाओं पर काबू पाया।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेसी शर्मा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के काम में लगे हैं।

विज्ञापन


गनीमत रही कि आग की घटनाओं में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। मंडी जिले के सुंदरनगर के धनोटू मेंद दो कमरों का स्लेटपोश मकान जल गया। सलापड़ में एक कबाड़ स्टोर में आग लगी। नगवाईं के चलौहटी में दो मंजिला स्लेटपोश मकान, बालीचौकी के मातला गांव में रविवार सुबह 18 कमरों का एक स्लेटपोश मकान राख हो गया। कुल्लू जिले के गड़सा में ढाई मंजिला लकड़ी का मकान जलने से 30 लाख का नुकसान हुआ है, जबकि जीभी के सर गांव में भी एक मकान आग की भेंट चढ़ा।
विज्ञापन


मनाली में भी एक होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिले में आठ जगह आग की घटनाएं हुईं, जिनमें करीब 60 लाख नुकसान बताया जा रहा है। कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां की अमलेला पंचायत में स्लेटपोश मकान में आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। रितेश पठानिया ने बताया कि वह और उसके भाई का परिवार सो रहे थे कि रात करीब एक बजे उनके पड़ोसी ने उन्हें जगाकर आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। हमीरपुर में एक मकान राख हुआ है। सोलन के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में 8 आग की घटनाएं हुईं, जिसमें लाखों का नुकसान हो गया है। बद्दी में प्रवासी कामगारों की आधा दर्जन झुग्गियां राख हो गईं। सिलेंडर फटने से लगी आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। उस समय कामगार आराम कर रहे थे। शाम सात बजे गैस प्लांट के समीप एक कंपनी परिसर में कूड़े में आग लग गई। बरोटीवाला में चार मंजिला भवन में एक किरायेदार राहुल के कमरे में आग लग गई। बद्दी के फेस थ्री में सुलेख के किराये के कमरे में आग लग गई।


नालागढ़ के डाडी कानिया गांव में खड़ा दिनेश कुमार शुक्ला के खाली तेल टैंकर में आग लगने से उसका केबिन जल गया। जगातखाना में एक व्यक्ति का मकान जल गया। कुमारसैन की पंचायत जार के पंचायत भवन में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया। चंबा जिले में सात आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें एक दुकान और एक गोशालाएं राख हो गई। भूरि सिंह म्यूजियम के पास पेड़ को आग लग गई। आग समय पर बुझा देने से म्यूजियम को नुकसान होने से बच गया। शिमला जिले में 11 आग की घटनाएं हुईं हैं। ऊना जिले में 2 पशुशालाएं राख हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed