फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Many former bureaucrats in the race for post of Chief Information Commissioner of Himachal Pradesh

राज्य सूचना आयुक्त पद को सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस अधिकारियों में होड़

Tue, 14 Jul 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Jul 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Many former bureaucrats in the race for post of Chief Information Commissioner of Himachal Pradesh
फाइल फोटो

राज्य सूचना आयुक्त के पद के लिए सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारियों में होड़ लग गई है। पूर्व में सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव रहीं मनीषा नंदा, पीसी धीमान और सचिव पूर्णिमा चौहान जैसे दिग्गजों ने आवेदन किए हैं। इनके अलावा कुछ आईपीएस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने भी आवेदन किए हैं। आम लोगों में से भी कई आवेदन आए हैं। 

विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त के इस पद के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग ने आवेदन मांगे थे। आवेदन 25 जुलाई तक मांगे गए थे। करीब 60 आवेदन पहुंचने के बाद अब इसकी फाइल सीएम कार्यालय भेजी गई है। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी निर्णय लेगी। कमेटी में एक मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी हैं। इनकी बैठक होने के बाद ही निर्णय होगा। वर्तमान में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर सुशील चंद्र श्रीवास्तव की नियुक्ति है।
विज्ञापन


वह इसी महीने में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उससे पहले ही सरकार ने इस पद को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पद पर ऐसे व्यक्ति ही नियुक्ति की जाती है, जो किसी राजनीतिक पार्टी से न जुड़ा हो और लाभ के पद पर न हो। राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए यह नियुक्ति तीन साल के लिए ही की जाएगी। अगर तीन साल से पहले 65 वर्ष की आयु पूरी हो तो उसी तिथि में सेवानिवृत्ति मानी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed