{"_id":"61a3bee4f648910bba415d5c","slug":"himachal-news-man-dies-hit-by-train-in-jutogh-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जतोग में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, शव ट्रैक पर रख लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जतोग में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, शव ट्रैक पर रख लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन
Sun, 28 Nov 2021 11:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:10 PM IST
सार
हादसे की सूचना मिलते ही इलाके के लोग यहां जमा हो गए। स्थानीय पार्षद दिवाकर देव शर्मा समेत टुटू और मज्याठ क्षेत्र के लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव ट्रैक पर रखकर काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन
शव ट्रैक पर रख प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला रेल ट्रैक पर जतोग स्टेशन के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दौलत राम (46) पुत्र सानन सिंह, बडमाणा, पोस्ट ऑफिस अंधेरी, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर निवासी के रूप में हुई है। दौलत टुटू क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था और ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। ट्रेन कालका से शिमला की ओर आ रही थी। जतोग स्टेशन के पास यू-टर्न मोड़ पर व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ट्रेन को बैक करके शव को ट्रैक से निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके के लोग यहां जमा हो गए। स्थानीय पार्षद दिवाकर देव शर्मा समेत टुटू और मज्याठ क्षेत्र के लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव ट्रैक पर रखकर काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा। इनका कहना था कि बीते एक साल में चार से पांच लोगों की जान जा चुकी है। कई पशु ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
लेकिन रेलवे यहां ओवरहेड ब्रिज बनाने की अनुमति नहीं दे रहा। इसकी एनओसी देने में टालमटोल किया जा रहा है। मौके पर एसडीएम, पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। लोगों से बातचीत की, बाद में लोग सशर्त ट्रैक से उठे। अब सोमवार को अंबाला से रेलवे के अधिकारी शिमला आएंगे और एनओसी से संबंधित मामला सुलझाएंगे। स्थानीय पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि नगर निगम रोड बनाने को तैयार है। इसका एस्टीमेट भी पास हो चुका है, लेकिन रेलवे काम नहीं होने दे रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिया शव
इससे की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए। रेलवे पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
रेलवे ट्रैक पर लगातार हो रहे हादसे
एक जनवरी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से स्काउट्स एंड गाइड कैंप में भाग लेने शिमला आए युवक की तारादेवी मंदिर के नीचे रेलवे टनल के भीतर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 6 नवंबर को लोअर फागली के एक व्यक्ति की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 15 नवंबर को युवती रेलवे की पुलिया से गिरकर घायल हो गई थी।