फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: low voltage and power cut problem will be sort out soon in 12 cities

Himachal News: साल 2023 के अंत तक 12 शहरों में न पावर कट लगेगा, न रहेगी लो वोल्टेज

Sun, 01 Jan 2023 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Jan 2023 01:18 PM IST
सार

बिजली बोर्ड ने साउथ जोन के तहत पांच सब डिविजन, सेंट्रल जोन में चार और नॉर्थ जोन में तीन सब डिविजनों को मॉडल बनाने का फैसला लिया है। इन 12 सब डिविजनों में सुधार लाने के बाद शेष सब डिविजनों को मॉडल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: low voltage and power cut problem will be sort out soon in 12 cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 12 शहरों में साल 2023 के अंत तक न तो पावर कट लगेगा और न ही लो वोल्टेज की समस्या रहेगी। राज्य बिजली बोर्ड ने व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश के 12 सब डिविजनों को मॉडल सब डिविजनों का दर्जा दे दिया है। इन शहरों में पुराने बिजली मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बोर्ड ने एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की है। हर तीन माह में मॉडल सब डिविजनों के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। बोर्ड के चीफ इंजीनियर कामर्शियल की ओर से शनिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बनी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने गैर जरूरी कार्यालयों को डिनोटिफाई करने के बाद अब व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य बिजली बोर्ड ने साउथ जोन के तहत पांच सब डिविजन, सेंट्रल जोन में चार और नॉर्थ जोन में तीन सब डिविजनों को मॉडल बनाने का फैसला लिया है। इन 12 सब डिविजनों में सुधार लाने के बाद शेष सब डिविजनों को मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य विद्युत नियामक आयोग से मंजूरी लेने के बाद बोर्ड ने मॉडल सब डिविजन बनाने की अधिसूचना जारी की है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाते हुए क्षमताओं को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बोर्ड ने मॉडल सब डिविजन बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इन मॉडल सब डिविजनों में एक वर्ष के भीतर व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब डिविजनों को बनाया है मॉडल
बरोटीवाला, छोटा शिमला, पांवटा साहिब, सरस्वती नगर, रामपुर, मंडी टू, कुल्लू वन, बिलासपुर टू, हमीरपुर टू, धर्मशाला वन, चंबा वन और ऊना वन सब डिविजन को मॉडल सब डिविजन का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed