फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: leaf blower fire extinguisher to stop fire spreading in forests in himachal pradesh

अब जंगल में लगी आग पर काबू पाएगा लीफ ब्लोअर

Fri, 16 Apr 2021 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Apr 2021 01:26 PM IST
सार

हमीरपुर वन विभाग ने जंगल में लगने वाली आग को बुझाने के लिए पांच लीफ ब्लोअर खरीदे हैं। एक लीफ ब्लोअर की कीमत 60 हजार रुपये है। वन विभाग ने पांच लीफ ब्लोअर की खरीद पर तीन लाख रुपये की राशि खर्च की है।

विज्ञापन
Himachal News: leaf blower fire extinguisher to stop fire spreading in forests in himachal pradesh
वन विभाग द्वारा खरीदा गया लीफ ब्लोअर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग के कर्मचारी अब जंगलों की आग बुझाने के लिए पत्तेदार हरी टहनियों से बनाए झाड़ू नहीं, बल्कि आधुनिक यंत्र का प्रयोग करेंगे। आधुनिक युग में अब वन विभाग के कर्मचारियों के कार्य करने का तरीका भी बदल रहा है। हमीरपुर वन विभाग ने जंगल में लगने वाली आग को बुझाने के लिए पांच लीफ ब्लोअर खरीदे हैं। एक लीफ ब्लोअर की कीमत 60 हजार रुपये है। वन विभाग ने पांच लीफ ब्लोअर की खरीद पर तीन लाख रुपये की राशि खर्च की है।

विज्ञापन


यह लीफ ब्लोअर प्रयोग में लाना बेहद आसान है। एक लीफ ब्लोअर का वजन केवल आठ किलोग्राम के करीब है। आग को नियंत्रित करने के लिए यह आधुनिक उपकरण काफी कारगर साबित होगा। फायर लाइन को तोड़कर जंगल के बड़े क्षेत्र में लगी आग को यह कुछ ही देर में काबू कर सकता है। पहले वन विभाग के कर्मचारी जंगलों में आग बुझाने के लिए पत्तेदार हरी टहनियों का प्रयोग करते थे। एक लीफ ब्लोअर पांच लोगों के बराबर काम करता है।
विज्ञापन


एक घंटे के भीतर एक लीफ ब्लोअर एक किलोमीटर तक जंगल में लगी आग को बुझा सकता है। सूबे में हर साल अग्निकांड के कारण लाखों-करोड़ों रुपये की वन संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है। स्टाफ की कमी के कारण विभाग को जंगलों में लगी आग को नियंत्रित करने में परेशान पेश आती है। अब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वन विभाग ने लीफ ब्लोअर खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले हमीरपुर जिले की 16500 हेक्टेयर वन भूमि को आग से बचाने के लिए विभाग ने पंद्रह टीमें गठित की हैं। उधर, वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ डॉ. एलसी वंदना ने कहा कि विभाग ने जंगलों में आग को बुझाने के लिए पांच लीफ ब्लोअर खरीदे हैं। यह इस्तेमाल में बेहद आसान हैं और कम समय में भीषण आग पर काबू पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed