फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: kullvi topi on flipkart and amazon

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलेगी पहचान: ऑनलाइन बिकेगी अब कुल्लवी टोपी, फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू

Mon, 17 Jan 2022 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Jan 2022 11:14 AM IST
सार

20 जनवरी तक अमेजन पर कुल्लवी टोपी, शॉल समेत 12 विभिन्न उत्पाद मिलेंगे। जिले के करीब 295 स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ऑनलाइन बिकेंगे। इससे महिलाओं को घर-द्वार रोजगार मिलेगा। पिछले माह 30 दिसंबर को अमेजन कंपनी के प्रतिनिधियों ने कुल्लू में विभिन्न उत्पादों का फोटोशूट किया था। 

विज्ञापन
Himachal News: kullvi topi on flipkart and amazon
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पाद अब ऑनलाइन बिकेंगे। इसके लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट बाजार उपलब्ध करवाएंगे। फ्लिपकार्ट पर पहले बुकिंग ऑर्डर में महिलाओं ने कुल्लवी टोपी की बिक्री शुरू कर दी है। अमेजन कंपनी ने भी उत्पादों की बिक्री की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


20 जनवरी तक अमेजन पर भी कुल्लवी टोपी, शॉल समेत 12 विभिन्न उत्पाद मिलेंगे। जिले के करीब 295 स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ऑनलाइन बिकेंगे। इससे महिलाओं को घर-द्वार रोजगार मिलेगा। पिछले माह 30 दिसंबर को अमेजन कंपनी के प्रतिनिधियों ने कुल्लू में विभिन्न उत्पादों का फोटोशूट किया था। 
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म मुहैया करवाया जा रहा है। इससे पूर्व स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पाद शहरी विकास विभाग शिमला खरीदता रहा है। अमेजन कपंनी ने जिला कुल्लू को नोडल सेंटर बनाया है। उधर, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक देवांश अवस्थी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को डिजिडल प्लेटफार्म पर विक्रय किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर कुल्लवी टोपी का विक्रय शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलेगी पहचान
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नप कुल्लू के 172, नप मनाली के 57, नगर पंचायत बंजार के 32 तथा नपं भुंतर के 34 स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ऑनलाइन बिकेंगे। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उत्पादों के विक्रय होने से महिलाओं के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान मिलेगी।


इन उत्पादों की होगी ऑनलाइन बिक्री
कुल्लू की महिलाओं के उत्पाद अब डिजिटल प्लेटफार्म पर बिकेंगे। कुल्लवी टोपी, शॉल, जुराब, मफलर, महिलाओं के स्वेटर, जैकेट, कुरती तथा पुरुषों के लिए स्वेटर, जैकेट आदि उत्पाद अमेजन और फ्लिपकार्ट पर खरीदारों को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed